कांग्रेस की जनसभा में बुढ़ापा पेंशन 6 हजार देने का वादा… पीएम मोदी पर की टिप्पणी

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- चुनाव के बीच सभी पार्टियां जनता के बीच जाकर अपने अपने मेनिफेस्टो बताते हुए वोट की अपील कर रही है, इसी बीच  बुधवार को  अंबाला में कांग्रेस द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी भी की. वहीं कांग्रेस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 6000 करने की बात कही।
 अम्बाला कैंट में कांग्रेस की जनसभा में  भारी भीड़ भी देखने को मिली। अपने संबोधन के दौरान भूपिंदर हुड्डा ने कहा की कांग्रेस की सरकार आते ही भूड़ापा पेंशन 6000 की जाएगी, गैस सिलेंडर की कीमत 500 से ज्यादा नहीं होगी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, सरकार आने के बाद 1 साल के अंदर जो 2 लाख पक्की नौकरियां खाली पड़ी है,उनपर भर्ती की जाएगी, इस दौरान परिवार पहचान पत्र को हुड्डा ने परमानेंट परेशानी पत्र बताया और कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना के लिए वोट की अपील की। वहीं  हुड्डा ने हरियाणा सरकार को अल्पमत की सरकार बताया।
प्रधानमंत्री मोदी को बताया सठियाया बुड्ढा
अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने  प्रधानमंत्री मोदी को सठियाया बुड्ढा बताया। इस दौरान मौजूदा लोगो को कांग्रेस का मेनिफेस्टो बताते हुए वोट के अपील की और पीपीपी , कौशल रोजगार पोर्टल खत्म करने की बात कहीं। वही इलाज के लिए गरीबों को 25लाख देने की बात कही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.