लोकसभा चुनाव…जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला । इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई घूमी और अलग-अलग इलाकों में जाकर सेंसिटिव और हाइपरसेंसेटिव बूथों का जायजा लिया । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । अब फरीदाबाद लोकसभा की जनता को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आगे आना चाहिए । जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि क्योंकि गर्मी का समय है इसलिए कोशिश करें कि सुबह 7 बजते ही बूथ पर पहुंचे और मतदान करे ।
चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी.. 
जिला उपायुक्त ने इस मौके पर कहा के चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है और पोलिंग पार्टी से लेकर तमाम अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला प्रशासन की कोशिश यह है कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़े और इसके लिए तमाम तरीके के इंतजाम किए जा रहे हैं । लोगों को अलग-अलग माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि  गर्मी का मौसम है इसलिए इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि वोटिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे लोगों को ज्यादा गर्मी का अनुभव न करना पड़े । उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह सवेरे ही अपना वोट कास्ट कर दें,जिससे के बाद में गर्मी का सामना न करना पड़े ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजाम 
इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं ।  उन्हें एक्स्ट्रा फोर्स भी मिल चुकी है इसलिए फरीदाबाद लोकसभा के लोग निश्चित होकर वोट कर सकते हैं । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत का उन्हें सामना नहीं करना पड़ेगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.