जयराम बोले…कंगना के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर, धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे विक्रमादित्य

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के जाने के बाद देवभूमि के मंदिरों की सफाई करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह ने ऐसा कहकर भाजपा प्रत्याशी कंगना के लिए बहुत ही  अपमानजनक  शब्दों का प्रयोग किया है। चुनाव के दौर किसी महिला के ऊपर इस तरह की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाता है। इस तरह की बातें कर विक्रमादित्य सिंह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की भी काम कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से कंगना के उपर की गई इस व्यक्तिगत टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ कार्यकाई की मांग उठाई है।
काजा में पेश आई घटना को कांग्रेस की साजिश दिया करार
वहीं इस मौके पर जयराम ने स्पीति के काजा में उनके व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के साथ पेश आई घटना को कांग्रेस पार्टी की साजिश करार दिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। नेता प्रतिपक्ष का कहा कि इस घटना भी भनक भाजपा को पहले से थी। चुनावों में अधिकारियों की लापरवाही से देवभूमि में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। भागकर उन्हें अपनी जान बचानी पड़ी और अभी तक इस घटना की शिकायत तक दर्ज तक नहीं की गई है। उन्होंने इस घटना की वीडियो फुटेज के साथ उनके साथ हुए बर्ताव की शिकायत चुनाव आयोग को भी भेज दी है।
उपमुख्यमंत्री के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया 
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा कंगना को आफत की पुड़िया कहने पर भी जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ने कांग्रेस नेताओं पर बरसते हुए कहा कि वे भी उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर सकते हैं। सीएम रहते हुए कांग्रेस के सभी नेताओं के राज उनके दिल में दफन है और अगर उन्हें खोल दिया तो इन नेताओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। अभी तक उन्होंने संयम रखा है, अगर कांग्रेसी ज्यादा बोलेंगे तो उनके राज जरूर खुलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.