/ Aug 29, 2026

CM नायब सैनी ने कसा तंज.. बोले कांग्रेस के पास एसा कौनसा अलादीन का चिराग.. जिससे गरीबी होगी खटाखट दूर

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के जुंडला स्थित अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की और मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए आने वाले समय में फिर से मोदी सरकार बनाने  के लिए वोट की अपील की।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रतिदिन नरेंद्र मोदी का ग्राफ बढ़ रहा है। लोग मोदी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने आकलन करना शुरू कर दिया है कि देश में दो विचार धाराएं हैं,एक विचारधारा में घमंडियां गठबंधन के लोग हैं जो भ्रष्टाचार की दलदल में फंसे हुए हैं, उन लोगों पर भ्रष्टाचार को लेकर अपराधिक मामले दर्ज है,उनका नेतृत्व करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। इस देश में एक ही व्यक्ति है जो देश को विकसित भारत बनाने का मादा रखता है वह है नरेंद्र मोदी।राहुल गांधी के बयान कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के एकाउंट में एक लाख रुपये खटाखट खटाखट आएंगे जिसपर मुख्यमंत्री नायाब ने कहा के किसी व्यक्ति द्वारा राहुल को पर्ची पर लिखकर दे दिया गया इसके बारे में उनको कुछ पता नहीं है,जो लाख रुपये खटाखट की बात कर रहे  है इसका बजट 50 लाख करोड़ बनता है और देश का बजट 46 लाख करोड़ रुपये है। यह कहाँ से देगा  या कहाँ से नही देगा यह तो राहुल बाबा ही जानते है कि कौन सा उनके पास अलादीन का चिराग है जो खटाखट गरीबी दूर कर देंगे। यह लोगों को गुमराह कर रहे हैं यह वोट जिहाद है और वोट जिहाद में लोगों को प्रलोभन देना यह कांग्रेस की फितरत 60 साल के शासन करने के बाद बनी है।जेपी के नेता देवेंद्र बबली द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर नायब सैनी ने कहा कि रामकुमार गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस करके नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से की है और देवेंदर बबली ने किस सोच के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया है कांग्रेस तो एक डूबता जहाज है। इनका सूपड़ा साफ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.