/ Oct 16, 2026

CM नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने रोड शो कर झोंकी अपनी पूरी ताकत

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मतदान को दो दिन शेष है, ऐसे में बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत को झोंकते हुए करनाल बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में धुँआदार रोड शो किया । ये  रोड शो करनाल शहर के अलग-अलग इलाको और पुराने शहर से होते हुए रामलीला मैदान में जाकर संम्पन हुआ ।
भाजपा का  रोड शो काछवा रोड से शुरू होकर प्रेम नगर, गांधीनगर, कैथल रोड, हांसी रोड, सदर बाजार, करण गेट, सब्जी मंडी, कुंजपुरा रोड से होता हुआ रामलीला मैदान में पहुंचा । इस रोड शो के दौरान जहां शुरुआत में बीजेपी के दोनों प्रत्याशीयो ने एक साथ चुनाव रथ में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचकर वोट की अपील की। नायब सिंह सैनी ने रथ में आगे की कमान संभाली और मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सैनी उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद और कई भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में रोड शो करते हुए जनता से वोट की अपील की ।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष को लिया लपेटे में 
 मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल की जनता का जो प्यार आज मिला वह उसे कभी नहीं भूल सकते। मुख्यमंत्री सैनी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की वह एक झूठ की दुकान है,झूठ पे झूठ बोलती है। कोई पानी नहीं रोका गया है। पानी का जो बटवारा हुआ है वह चल रहा है। यह लोग  लोगों को भड़काने का काम करते हैं।  राहुल गांधी के हरियाणा के दौरे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी की दुकान है।इनकी दुकान खाली हो रही है, कांग्रेस पार्टी का ढांचा खड़ा है और पता नहीं यह ढांचा कब गिर जाए। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी  के हाथ में देश सुरक्षित है। कांग्रेस और घमंडियां गठबंधन तो भ्रष्टाचार के साथ है, साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में हुई रैलियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जनता सिर्फ भाजपा के साथ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.