रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में की जनसभा

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में से कांग्रेस डायनासोर की तरह गायब हो जाएगी। एक समय होगा जब लोग पूछेंगे कि कांग्रेस पार्टी भी थी क्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खादर के गांव सोलड़ा में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते हैं कि मोदी तानाशाह है। 1975 के चुनाव में इंदिरा गांधी चुनाव हार गई तो उन्होंने क्या किया देश में इमरजेंसी लगा दी। मेरी उम्र 24 साल थी और मुझे 18 महीने जेल में रखा गया । इस सदमे से मेरी मां की मौ*त हो गई और कांग्रेस ने मुझे पैरोल तक नहीं दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर अब भारत को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है। भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने जा रहा है। भारत को कोई पड़ोसी देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं करता है। अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का काम करता है तो सेना द्वारा उसे उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।  रक्षा मंत्री ने कहा कि धन दौलत के रूप में भी भारत आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री मनमोहन के समय में भारत धन दौलत में 11वें स्थान पर था,वहीं वर्ष 2014 तक भी भारत की यही स्थिति थी लेकिन भाजपा सरकार के 8 वर्षों में ही भारत दुनिया भर में 5वें पायदान पर आ पहुंचा है। अर्थशास्त्री और वित्तीय संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2027 तक भारत आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनकर उभरेगा और वर्ष 2070 तक हमारा देश को सबसे धनवान देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं बल्कि ताकतवर भारत बन चुका है।
भाजपा ने सेना को दी  बुनियादी सुविधाऐं 
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सेना के लिए ढांचागत सुविधाऐं जैसे सडक़,बिजली,पानी तथा अन्य सामान नहीं दिया लेकिन भाजपा ने सेना को बुनियादी सुविधाऐं देकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। चीन और पाकिस्तान जब भी नापाक हरकत करता है तो सेना उनकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत लगातार बदतर हो रही है।उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर साफ व स्वच्छ छवि के नेता है। राजनीति में उनकी विशेष उपलब्धियां रही है। इसलिए 25 मई को भाजपा को वोट देकर कमल खिलाने का कार्य करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.