मंडी : धर्मवीर ( TSN)– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 12.55 पर मंडी के पड्डल मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज पड्डल मैदान में रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में दी।
60 से 70 हजार लोगों के आने का है कार्यक्रम
जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12.55 पर यहां आने का कार्यक्रम है। यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लोगों के आने का समय 11 बजे का निर्धारित किया गया है और 12 बजे तक लोग अपना-अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों में इस रैली को लेकर भारी उत्साह है और रैली में 60 से 70 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान है। लोगों के आने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था भी कम पड़ रही है क्योंकि लोग बड़ी संख्या में आने के लिए आतुर हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से भाजपा को बूस्ट मिलेगा।
