पुष्कर सिंह धामी बोले कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा की लहर..हिमाचल में चार, देश में 400 पार

शिमला :संजु चौधरी ( TSN)-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ का छठा चरण पूरा हो चुका है और अंतिम सातवां चरण 1 जून को होना है। पूरे देश में घूमने के बाद मैं एक बात निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि पूरे देश में एक समान वातावरण है। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक, सभी जगहों पर लोगों ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप से देखा है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख किया गया था। एक सशक्त राजनीतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि देश में चल रहे तुष्टीकरण और कांग्रेस पार्टी के मनसूबों को जनता के समक्ष उजागर करें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास के लिए एक-एक पल और क्षण समर्पित किया है, जिससे देश तेजी से प्रगति कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव को सकारात्मक मुद्दों पर लड़ने का प्रयास किया है और पिछले 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।
गठबंधन विशेष वर्ग के वोट बैंक को साधने का कर रहा काम 
उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गठबंधन और विपक्षी नेता चाहे वह राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, इनके प्रयास सत्ता प्राप्ति तक ही सीमित रहे हैं। ये नेता विशेष वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कर्नाटक में अन्य पिछड़ा वर्ग में मुस्लिम जातियों को शामिल कर आरक्षण देने का कार्य इसी का प्रमाण है। यह संविधान की भावना के विरुद्ध है, जिसमें धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल समय-समय पर ऐसे निर्णय लेते हैं जो संविधान के विपरीत हैं। उन्होंने कर्नाटक, संयुक्त आंध्र और अन्य राज्यों में भी ऐसे ही निर्णय लिए हैं। राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए परीक्षा में बैठने की स्थिति होती है, जहां उनका परिणाम सदैव असफलता ही होता है। इस बार भी परिणाम वही आएगा जो पिछले 10 वर्षों से आता रहा है। देश ने पिछले 10 वर्षों में धारा 370 का समापन, सीएए का कानून, सर्जिकल स्ट्राइक, और राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय देखे हैं। गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में भी अनेक कार्य हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन देकर वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूत किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

शिमला/संजू -:करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं।इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ।समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये से...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था पर पड़ने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.