राहुल चावला :धर्मशाला ( TSN)- पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि आज 42 प्रतिशत बच्चे स्नातक करने के बाद सडक़ों पर हैं, रोजगार नहीं है। आज 80 प्रतिशत भारतीय बोल रहे हैं कि आय कम हुई है। लेकिन इसके बावजूद मोदी जनता से फिर से वोट मांग रहे हैं। शशि थरूर ने विदेश नीति को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सेना को पीछे नहीं धकेल सके। यह केंद्र सरकार का बड़ा फेलियर है। अभी तक सीमा तय नहीं हुई है.अभी भी 26 प्वाइंट पर चाइना कब्जा करके बैठा है और प्रधानमंत्री चुप चाप बैठे हैं. उलटा हर साल 200 मिलियन डालर एक्सपोर्ट कर रहे हैं। थरूर ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है भय में लोग जी रहे हैं। देश के संविधान में 100 बार संशोधन हुए हैं लेकिन वह संशोधन अच्छे से चर्चा के बाद हुए हैं। जब मोदी ने 400 पार का नारा दिया है तो संविधान संशोधन में किसी को पूछने की जरूरत नहीं होगी। थरूर ने कहा कि मोदी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, इसलिए संविधान में संशोधन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले व दूसरे चरण के बाद भाजपा का 300 पार का नारा मुश्किल लग रहा था और अब जब चुनाव अंतिम चरण में है तो 200 पार भी मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि देश में कांग्रेस की सरकार होगी तो अर्थव्यवस्था अनुभवी हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चंबा के प्रत्याशी आनंद शर्मा बहुत ही अनुभवी व योग्य व्यक्ति हैं। कांगड़ा चंबा को बेहतरीन प्रतिनिधित्व दे सकते हैं।
