कांग्रेस की जीत का दावा..पुष्कर सिंह धामी के बयान पर किया पलटवार

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है.  इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान  ने देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने और हिमाचल में चार की चार लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से बागी हुए और भाजपा से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर ह*मला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बागी नेताओं को ऐसा सबक सिखाएगी कि देश में कोई दल बादल और सरकार गिराने की कोशिश नहीं करेगा।
देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही 
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि शाम 6 बजे के बाद देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम जाएगा। हिमाचल में 4 लोकसभा के साथ 6 विधानसभा पर चुनाव है। इस दौरान प्रदेश में राष्ट्र नेताओं ने भी दौरे किए। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की प्रदेश में दो जनसभाएं हुई. इसके अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने भी प्रदेश में जनसभा की. वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
बागियों को जनता सिखाएगी  सबक.. सरकार गिराने की नहीं करेगा कोई फिर  हिम्मत  
इस दौरान नरेश चौहान ने कांग्रेस से बागी होकर भाजपा से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर निशाना साधा। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों ने दल बदल कर सरकार गिराने की कोशिश की जनता उनका फैसला करेगी उन्होंने कहा कि इन बागी नेताओं का फैसला अब जनता की अदालत में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन नेताओं को ऐसा सबक सिखाएगी की देश में फिर कोई दल बदल कर सरकार गिराने का प्रयास नहीं करेगा।
भाजपा नेता महिला विरोधी 
नरेश चौहान ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने इन्होंने OPS का विरोध किया और अब भाजपा के लोग महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि का भी विरोध कर रहे हैं. इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है।
केंद्र से कोई विशेष सहायता प्रदेश को नहीं मिली
नरेश चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर भी पलटवार किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा था कि आपदा के समय प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष अपना पक्ष सही ढंग से नहीं रखा। इस पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा में जो काम किया उसकी सब ने तारीफ की. सरकार ने केंद्र के समक्ष सही ढंग से अपना पक्ष रखा लेकिन कोई विशेष सहायता प्रदेश को नहीं मिली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.