सोलन : भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार के अंतिम दिन सोलन शहर में रोड शो किया। इस दौरान शिमला लोकसभा सीट से हजारों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए प्रचार किया.
सोलन में दोपहर बाद प्रियंका गांधी का रोड शो ओल्ड रेस्ट हाउस से शुरू हुआ और ओल्ड डीसी चौक पर जाकर संपन्न हुआ। यहां पर सभी को यह उम्मीद थी कि शायद प्रियंका गांधी मौजूद जनता को कुछ देर के लिए संबोधित करेंगे लेकिन ओल्ड डीसी चौक पर पहुंचते ही वह बिना संबोधन के गाड़ी में बैठकर यहां से चली गई।रोड शो के बाद शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वह भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्हें जनता का काफी सहयोग मिला है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जो विकास व जन कल्याण के काम किए हैं,उसके नाम पर प्रदेश की जनता वोट डालेगी.
