/ Aug 30, 2026

जाखल पहुंचे कांग्रेस वरिष्ठ नेता निशान सिंह.. बोले सभी कार्यकर्ताओं ने किया संघर्ष और कड़ी मेहनत

फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-25 मई को हरियाणा में मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निशान सिंह जाखल में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संघर्ष और कड़ी मेहनत की हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हरियाणा में सभी 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी, क्योंकि इस बार जनता का रुख पूरी तरह से बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ था।
निशान सिंह के  दल बदलकर कांग्रेस पार्टी में आकर उनके पार्टी को योगदान के सवाल पर  कहा कि कोई व्यक्ति किसी भी पार्टी में हो तो उसका प्रयास रहता है कि पार्टी को उसका पूर्ण लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष रहने के चलते उनके पूरे प्रदेश में लोगों के साथ संबंध व मित्रता है। ऐसे में बहुत से लोग उनके साथ ही कांग्रेस पार्टी में शामिल भी हुए हैं। जाखल में मुआवजे की मांग को लेकर पिछले काफी समय से तहसील कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के सवाल पर निशान सिंह ने कहा कि जिन किसानों को  बाढ़ से नुकसान हुआ है, उन्हें पूरा मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इसमें पूरी तरह से विफल रही है। ऐसा कर सरकार द्वारा किसानों के साथ ज्यादती की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बीजेपी तो वोट मांगने की हकदार ही नहीं है।
किसानों पर 307 के मुकदमे दर्ज करना सरासर गलत   
वहीं  जाखल में बीते दिनों किसानों और भाजपा नेताओ में हुए घटनाक्रम को लेकर निशान सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा किसानों पर 307 के मुकदमे दर्ज करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वो पार्टी है, यूपी में जिनके नेता मिश्रा के बेटे द्वारा लोगों पर गाड़ी चढ़ा कर पशुओं की तरह लताड़ कर मारनें का काम किया था। सिरसा लोकसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा का सिरसा की जनता के साथ अच्छा रसूख है, इस संसदीय क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हें भरपूर स्नेह भी दिया गया है। ऐसे में कुमारी शैलजा सिरसा से बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.