प्रचण्ड गर्मी से तप रहा प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन… तापमान पहुचा 45 डिग्री के पार

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- मई माह  के अंतिम दिनों में प्रदेश के बद्दी ,बरोटीवाला ,नालागढ़ का तापमान 45 डिग्री से पार  हो गया है । जिसका असर आम जनजीवन पर भी देखा जा रहा है। धूप में निकलने पर पल-पल गला सूखने लगता है। गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा और अन्य सुरक्षा इंतजामों के बावजूद धूप में चलना मुश्किल हो गया है। लोग ठन्डे प्रदार्थों का सेवन करके भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहें है।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की दोपहरी बीते कई दिनों से कष्टदायक साबित हो रही है।  बाहर सूरज आ*ग उगलता है तो चारदीवारी के भीतर उमस का माहौल लोगों को परेशान करता है। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार होने की वजह से लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं ।सुबह 10 बजते ही सूरज झुलसाने लगता है जो दिन बढ़ने के साथ-साथ बढ़ता जाता है। सड़क पर चलने वाले लोग टोपी, चश्मा, गमछा और सिर पर कपड़ा बांधे बिना घर से नहीं निकल रहे हैं। महिलाएं और युवतियां छाता और अन्य व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक काम होने पर घर से बाहर निकल रही हैं। ऐसे मौसम में कोल्ड्रिंक  और गन्ना रस की दुकानों में राहगीरों की भीड़ नजर आती है। डिहाइड्रेशन से बचने घर से बाहर रहने वाले लोग बार-बार तरल व ठंडा पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। इस वजह से ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार भी काफी बढ़ गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.