CM सुक्खू बोले..जनता ने चार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर प्रदेश सरकार को दी मजबूती

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- देशभर में 2024 लोकसभा चुनाव और प्रदेश में उपचुनाव  के नतीजे सामने आए. इसमें लोकसभा सीट पर जहां बीजेपी विजयी रही तो वहीं उपचुनाव में चार सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. नतीजों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस से बातचीत में कहा कि यह चुनाव विशेष रहा. उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने चार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर प्रदेश की सरकार को मजबूती दी.
भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा झूठा साबित
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि  भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा भी झूठा साबित हुआ है . इस दौरान CM सुक्खू ने चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया. हिंदू बहुल राज्य होने के कारण हिमाचल में राम मंदिर जैसे मुद्दों का असर रहा.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव विशेष रहा. विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह चुनाव अधिक विशेष रहा. इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने 6 में से 4 कांग्रेस के विधायकों को चुनकर भेजा. इसे हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस की सरकार को जनता ने मजबूती दी है. उन्होंने कहा कि इन नतीजे के साथ ही प्रदेश में भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा झूठा साबित हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए यह नतीजे अधिक महत्वपूर्ण है.
लोकसभा चुनाव में राम मंदिर और हिंदुत्व का दिखा असर
वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के क्लीन स्वीप को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया. उन्होंने कहा कि हिंदू बहुल राज्य होने के कारण हिंदुत्व का असर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला. इसके अलावा राम मंदिर का असर भी हिमाचल के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव भी प्रदेश में पार्टी ने मजबूत उम्मीदवारों के साथ लड़ा. उन्होंने कहा कि चुनाव युद्ध स्तर पर लड़ा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे दम से काम किया. बीते चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में 14% वोट शेयर बड़ा है. लोकसभा चुनाव में हार के लिए क्या कारण रहे इसको लेकर मंथन किया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.