शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- देशभर में 2024 लोकसभा चुनाव और प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे सामने आए. इसमें लोकसभा सीट पर जहां बीजेपी विजयी रही तो वहीं उपचुनाव में चार सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. नतीजों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस से बातचीत में कहा कि यह चुनाव विशेष रहा. उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने चार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर प्रदेश की सरकार को मजबूती दी.
भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा झूठा साबित
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा भी झूठा साबित हुआ है . इस दौरान CM सुक्खू ने चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया. हिंदू बहुल राज्य होने के कारण हिमाचल में राम मंदिर जैसे मुद्दों का असर रहा.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव विशेष रहा. विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह चुनाव अधिक विशेष रहा. इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने 6 में से 4 कांग्रेस के विधायकों को चुनकर भेजा. इसे हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस की सरकार को जनता ने मजबूती दी है. उन्होंने कहा कि इन नतीजे के साथ ही प्रदेश में भाजपा का 4 जून को सरकार बनाने का दावा झूठा साबित हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए यह नतीजे अधिक महत्वपूर्ण है.
लोकसभा चुनाव में राम मंदिर और हिंदुत्व का दिखा असर
वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के क्लीन स्वीप को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया. उन्होंने कहा कि हिंदू बहुल राज्य होने के कारण हिंदुत्व का असर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला. इसके अलावा राम मंदिर का असर भी हिमाचल के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव भी प्रदेश में पार्टी ने मजबूत उम्मीदवारों के साथ लड़ा. उन्होंने कहा कि चुनाव युद्ध स्तर पर लड़ा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे दम से काम किया. बीते चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में 14% वोट शेयर बड़ा है. लोकसभा चुनाव में हार के लिए क्या कारण रहे इसको लेकर मंथन किया जाएगा.
