/ May 15, 2026

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को दी बधाई..बोले मंडी के विकास के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा

शिमला : संजु चौधरी  ( TSN)-लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जहां भगवा लहराया है. वहीं विधानसभा  उपचुनाव में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है,जबकि भाजपा के हिस्से में दो सीटें आई है।चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने जनमत को स्वीकार करते हुए जनता व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
चुनाव नतीजों के बाद लोक निर्माण मंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र से रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नहीं मिली पर वह मंडी संसदीय क्षेत्र के अपने विकास के विजन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया  जिन्होंने इन चुनावों में उनका भरपूर समर्थन किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कंगना रनौत को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।
दलबदल व धनबल को नकारते हुए जनता ने जिताया उप चुनाव
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और इसे स्वीकार भी। उन्होंने कहा कि वह सदैव मंडी के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा रहेंगे।विक्रमादित्य सिंह ने छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर मिली जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को नकारते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
प्रतिभा सिंह बोली जनमत है स्वीकार, लोकसभा में मिली हार पर होगा मंथन
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनमत को स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस को चारों लोकसभा सीटों पर हार मिली है लेकिन वही विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भले ही मोदी सरकार को लोकसभा की चारों सीटें दी हैं लेकिन कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है। वही प्रतिभा सिंह ने लोकसभा की चारों सीटों पर हुई हार को लेकर कहा कि इस पर चिंतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी ने मिलजुल कर कार्य किया लेकिन कहीं ना कहीं कुछ कमी रह गई। उन्होंने कहा कि इन कमियों को ढूंढ कर उसे पर पूरी तरह से कार्य किया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.