/ Jul 07, 2026

प्रदेश के लगभग एक लाख लाभार्थियों को मिले हैप्पी कार्ड..मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी स्कीम) के तहत प्रदेश के लगभग एक लाख लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किये गए। इस योजना के तहत करनाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर योजना की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को अपने हाथों से हैप्पी कार्ड प्रदान किये। इस अवसर पर परिवहन मंत्री असीम गोयल भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए यह एक विशिष्ट कार्यक्रम बनाया है।  इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों मे हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की भावना पर काम कर रही है और इन वर्गों के लिए हमने ऐसी अनेक योजनाएं चलाई हैं जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि 23 लाख परिवारों में से 83 लाख लोगों को हरियाणा प्रदेश के अंदर इस योजना का लाभ मिलने वाला है और बहुत सारे हमारे परिवार इस योजना का लाभ भी उठा चुके हैं। जिनको यह कार्ड हमने वितरित किए थे लगभग एक लाख 11 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ भी उठाया है।नायब सैनी ने कहा कि पहले सरकार योजना तो बनाती थी परंतु जिस व्यक्ति के लिए लाभ पहुंचाना चाहिए था वह लाभ वहां तक नहीं पहुंचता था कहीं ना कहीं वह रास्ते में ही दम तोड़ देता था। बहुत सारे लोग छूट जाते थे जिन तक वह लाभ पहुंचता ही नहीं था परंतु जब इसको ऑनलाइन किया गया तो इस ऑनलाइन के माध्यम से सीधे व्यक्ति के घर तक डिलीवरी देने का काम हो रहा है।  इस कार्यक्रम के साथ कैथल, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, भिवानी और कुरूक्षेत्र के लगभग 23 डिपो और 13 सब डिपो जुड़े।  आने वाले 15 दिन में 10 लाख कार्ड बांटे जाने है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.