शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एनडीए की सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठक में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार ने अपना रोड मैप तैयार कर लिया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। देश भर में कांग्रेस तीन अंकों में नहीं पहुंच सकी। हिमाचल में सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस को प्रदेश के लोगों ने नकार दिया। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री न ही अपना हलका बचा सके और न ही मंत्री। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से हार गई। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार की ऐसी स्थिति हो गई। इससे साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस की उन झूठी गारंटियों के जवाब सुक्खू सरकार को दिया है। प्रदेश के लोग इस सरकार से विकास और जनहित की योजनाओं की उम्मीद खो चुके हैं।
