/ Oct 15, 2026

NEET और UG की परीक्षाओं को लेकर छात्रों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- NEET और UG की परीक्षाओं को लेकर  अंबाला में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों सहित भाजपा दफ्तर का घेराव करते हुए दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान छात्रों का गुस्सा सरकार पर फुट गया और सरकार से इस परीक्षा को दुबारा करवाने की मांग की। वही कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार के दावे आज फेल है, हजारों की संख्या में बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य दांव पर 
 वहीं NEET के छात्रों ने बताया की एग्जाम लीक होने से उनका भविष्य दांव पर लग गया है. उन्होंने पिछले 2 साल से कड़ी मेहनत की है इस परीक्षा के लिए, लेकिन जब पेपर हुआ तो वह पेपर लीक हो जाता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। विद्यार्थियों में काफी रोष देखने को मिला और उन्होंने सरकार से इस परीक्षा को जल्दी दोबारा करवाने की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलवाने की भी बात कही।
इस दौरान भाजपा कार्यालय के दफ्तर पर ताला जड़ने के बाद AICC SECARTARY चेतन चौहान ने कहा की हम देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ होता नही देख सकते। उन्होंने कहा की 2019 में प्रधानमंत्री मोदी कहते थे की उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनाई है पर हाल ज्यों का त्यों है पेपर आज भी लीक हो रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.