शूलिनी मेले में सोलन शहर में उमड़ी भीड़… जगह जगह लगे भंडारे, खरीददारी करने भी पहुंचे लोग

सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)- राज्य स्तरीय शूलिनी  मेले में दूसरे दिन लाखों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। सोलन शहर के माल रोड ,राजगढ़ मार्ग व मुख्य बाजार में दूसरे दिन भी लोगों की काफी अधिक भीड़ देखने को मिली। शूलिनी मेले के  दूसरे दिन ठोडो मैदान में कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इस दौरान कबड्डी के कई रोचक मुकाबले भी हुए जबकि देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता भी चलती है।
दोनों देवियों के मिलन के मिलन के अवसर पर लगता है मेला 
 मेले में फ्लावर शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में भी लोगों की काफी अधिक  भीड़ उमड़ी। तीन दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय मेले का समापन 23 जून को किया जाएगा। इसके अलावा गंज बाजार स्थित प्राचीन माता दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही भक्त जनों का तांता लगा रहा । मां शूलिनी अपनी बहन दुर्गा के यहां इन दोनों निवास कर रही हैं.इन दोनों देवियों के मिलन के अवसर पर  सोलन शहर में तीन दिनों तक मेला लगता है और  कई जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है.
प्रसिद्ध ठोडा खेल का हुआ आयोजन 
वहीं सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ठोडा खेल भी आकर्षण का केंद्र रहा. बता दें कि सिरमौर व सोलन जनपद में खेला जाने वाला प्रसिद्ध ठोडा खेल का संबंध महाभारत काल से है. सोलन शहर के ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय शूलिनी के अवसर पर इस खेल का आयोजन किया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.