यमुना नदी पर निरीक्षण के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी और विधायक

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मानसून की आहट के साथ ही करनाल जिले को बाढ़ से बचने के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक इंतजामों को पूरा करने में जुट गया है।करनाल में लगभग 30 करोड़ की लागत से यमुना नदी में बाढ़ बचाव के कार्य किये जा रहे है। करनाल जिले में यमुना नदी पर सात स्टड बनेंगे और तटबंध मजबूत होंगे ।यमुना नदी पर निरीक्षण के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि 30 जून से पहले सभी कार्य पूरा करने के प्रयास किया जा रहे हैं ।
बीते वर्ष यमुना में आए उफान से दर्जन भर गांवो में हुई थी तबाही
विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि मानसून सीजन में करनाल जिले में यमुना नदी से लगते गांवो में बाढ़ का खतरा होता है । बीते वर्ष भी यमुना में आए उफान से दर्जन भर गांवो में तबाही हुई थी। संभावित खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने बाढ़ बचाव के कार्य शुरू कर दिए है ।विधायक ने कहा कि इस बार पहले से प्रबंध किए जा रहे है । बाढ़ में कंडम हुए पुराने स्टड के पत्थर दोबारा प्रयोग होंगे ।
विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि स्टड और तटबंध का कार्य शुरू हो गया है । सभी कार्य 30 जून तो पूरे कर लिए जाएंगे । करनाल जिले में करीब 30 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर स्टड बनाने और तटबंध को मजबूत करने का काम किया जाएगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.