/ Aug 29, 2026

विधायको को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने है हर्ष महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है और हर्ष महाजन पर विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बनने के आरोप लगाए हैं । साथ ही हर्ष महाजन के समय में  कॉपरेटिव बैंक में हुए घोटाले की प्राथमिकता पर जांच करने की बात कही है।
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर्ष महाजन राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कर रहे लेकिन राष्ट्रपति शासन ऐसे ही नही लग जाता है। इसके लिए न्यायालय के दरवाजे है। उनके बोलने से राष्ट्रपति शासन लागू नही होता है। उन्होंने कहा कि जो विधायकों के निलंबन का मामला है वह विधानसभा अध्यक्ष के विचार विचाराधीन है विधानसभा अध्यक्ष नियमों के तहत ही कार्रवाई कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की बात करती है .संविधान को तोड़ने में और उसका मजाक बनाने में भाजपा की आदत बन गई है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायकों को खरीदा और उसमें से उपचुनाव में 4 कांग्रेस जीत कर आई है ओर तीन निर्दलीय विधायको को भाजपा ने इस्तीफा दिलाया है और अब इस पर चुनाव हो रहे है प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विधानसभा में खड़े हो कर कहा था कि इस सरकार को भगवान नही बचा पाया। लेकिन ये सरकार पूरे पांच साल चलेगी।जयराम आज कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रही है वो अपने कार्यकाल को  भूल गए है। जयराम ठाकुर केवल ट्रांसफर वाले और अपने फैसला बदलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए है इसके अलावा उन्होंने कोई काम नही किया है।जबकि कांग्रेस सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में विकास कार्य किए है बीते साल बरसात में आपदा आई थी उसमें प्रभवितो की मदद की है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में कोई मदद नही की है।
कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर किया पलटवार 
वहीं जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर को विपक्ष की भूमिका पचा नहीं पा रहे हैं क्योकि वे  खुद 5 साल सत्ता के नशे में चूर थे ओर अभी तक वह नशा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था के साथ  खिलवाड़ करेगा उन्हें बक्शा नही  जाएगा चाहे वह मंत्री के बच्चे हो या फिर विधायकों के हो जो भी गलत काम करेगा उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 कैथली घाट से ढली फोरलेन बनाने में अनियमितताए.. कंपनी पर कार्रवाई
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कैथली घाट से ढली फोरलेन का काम चला हुआ है जिसमे कई अनियमितताए बरती जा रही है। बिना अनुमति के काम किया जा रहा  हैं। अभी सेकंड स्टेज की परमिशन नहीं आई है फॉरेस्ट की डीआर कटी है लेकिन 37 लाख जमा नहीं करवाए हैं  मलबा वैज्ञानिक तरीके से डंप नहीं किया जा रहा है। डंपिंग साइट में ग्रेट वॉल नियमों के तहत नहीं है फॉरेस्ट एरिया में मलबा डंप किया जा रहा है। अभी दो दिन पहले हुए आधे घंटे की बारिश में तीन बड़े डंगे गिर गए। कंपनी द्वारा जो मालवा दम किया जा रहा है वह लोगों के खेतों और घरों में जाग रहा है और आने वाले दिनों में यह बड़ा त्रासदी का रूप ले सकती है यदि बाहर से ज्यादा होती है तो यह मालवा तबाही मचा सकता है इसको लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अलावा उपयुक्त और नहीं के अधिकारियों से भी बात की गई है और जो भी अधिकारी अनियमितताओ में शामिल होंगे उन पर निश्चित रूप से कार्यवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.