/ Oct 16, 2026

भूपेंद्र हुड्डा ने BJP पर साधा निशाना बोले..गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था के नाम पर हुआ बड़ा भ्रष्टाचार

गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-गुरुग्राम के सोहना रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान शामिल हुए.लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगी हुई है. इसके अलावा इस जोश में और एक्स्ट्रा मेहनत के साथ कार्यकर्ता मैदान में उतरे और विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे इस पर भी कार्यकर्ता सम्मेलन में जोर दिया गया.
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते  हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ लोगों को गुमराह करती है. गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था के नाम पर भाजपा ने एक कंपनी के साथ मिलकर बड़ा भ्रष्टाचार किया है.उन्होंने कहा कि बीजेपी जिन पोर्टल को जनहित में शुरू कर कर उन्हें सरकार की उपलब्धि बना रहे हैं वह पोर्टल लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं.यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो आते ही ऐसे  सभी पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने अपने स्वार्थ के लिए बीजेपी से गठबंधन किया था. इस स्वार्थ के अलावा हरियाणा प्रदेश के खजाने को लूटने का भी काम इस गठबंधन ने किया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही वृद्धा पेंशन को  6 हजार रुपए कर देगी तो वहीं गैस सिलेंडर 500 रुपए में लोगों को उपलब्ध होगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.