चिंतपूर्णी : विकास शर्मा ( TSN)– चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में रहे पूर्व विधायक व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस की जीत होगी.उन्होंने कहा कि तीनों आजाद प्रत्याशियों को जनता जो कि बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जनता नकार देगी।
पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि जनता का एक ही सवाल है कि आजाद चुनाव लड़े विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया।कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में हिमाचल की राजनीति में इस तरह का घटनाक्रम पहली बार देखा गया और तीनों विधानसभा के परिणामों के बाद कांग्रेस की सीटें ओर बढ़ जाएंगीं और कांग्रेस की सरकार हिमाचल में
ओर मजबूत होगी।
