/ Jul 05, 2026

सिरसा में ईडी ने दी दस्तक,फर्जी फर्म मामले में सिरसा में ईडी की सात जगहों पर रेड

सिरसा 9 जुलाई : सिरसा में फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपयों की चपत लगाने के मामले में आज सिरसा में ईडी ने सात स्थानों पर छापा मारा है। यह छापा फर्जी फर्म मामले के किंग पदम बंसल, महेश बंसल, वीरेंद्र गुप्ता व कुछ अन्य आरोपियों के ठिकानों पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आज सुबह चार बजे सिरसा में पहुंची। करीब 40 गाड़ियों में सवार होकर आए ईडी के अधिकारियों ने सात टीमों का गठन किया। सभी टीमों ने एक साथ पदम बंसल, महेश बंसल,वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह सुबह पहुंची ईडी की टीम को देखकर आरोपी व उनके परिजन घबरा गए। सुरक्षा के लिए ईडी के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। ईडी की टीम ने सिरसा के एफ ब्लॉक में पदम बंसल के घर पर रेड की। इसके अलावा टीम ने आरोपियों के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान, जनता भवन रोड, अग्रसेन कॉलोनी, नंदन वाटिका, हुडा सेक्टर सिरसा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी छापा मारा है।

इन स्थानों पर आरोपियों के घर, दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान है। समाचार लिखे जाने तक ईडी की टीम सभी स्थानों पर जांच में जुटी हुई थी। इस बारे में अधिकारियों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। बता दे कि फर्जी फर्म मामले में पदम बंसल, महेश बंसल व कुछ अन्य आरोपी जेल की हवा खा चुके हैं। इनमें से पदम बंसल अभी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कई आरोपियों के नाम जांच में सामने आ चुके हैं। ईडी की टीम यह जांच कर रही है कि आरोपियों के पास इतनी संपत्ति कहां से आई। क्या आरोपियों ने पूरी संपत्ति फर्जी फर्म बनाकर ही बनाई है, या फिर उनका आय का अन्य कोई स्रोत भी है। अभी ईडी केवल जांच कर रही है। यदि जांच में आय के स्रोत नियमानुसार नहीं मिले तो ईडी इस मामले में केस भी दर्ज कर सकती है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की मुसीबत और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.