/ Aug 30, 2026

शंभू बॉर्डर खोलने के हाई कोर्ट के आदेश का किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया स्वागत

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम चढूनी ने कहा की सरकार को शम्भू बॉर्डर खोल देना चाहिए।बुधवार को  करनाल में पत्रकारों से बातचीत में चढूनी ने कहा कि बॉर्डर खोलने से लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम स्थाई रूप से सड़क रोकने के हक में नहीं है। किसान आंदोलन कभी जनता के नहीं बल्कि सरकार के खिलाफ होता है। इस सड़क को किसानों ने नहीं अपितु सरकार ने जाम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को रोकने का यह तरीका सही नहीं है की सड़क पर दीवार बना दो। अगर दोनों तरफ से फिर भी जिद है तो एक तरफ का रास्ता खोल देना चाहिए था। अब हाई कोर्ट ने आदेश दिया है तो सरकार को इस पर अमल करना चाहिए।
किसानों का समर्थन करने से भी  चढूनी ने  किया इनकार
एक सवाल के जवाब में गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमने प्रदर्शनकारी किसानों का कोई समर्थन नहीं किया है, हम उन्हें समर्थन देने गए थे लेकिन उन्होंने राजनीति न करने की शर्त के चलते हमारा समर्थन लेने से मना कर दिया। चढूनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये किसान दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने नही बल्कि सरकार को परेशान करने ही जा रहे हैं, यह तो उनको भी पता है कि अगर वह वहां जाकर चुपचाप बैठ जाएंगे तो उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र ने हमें वोट का अधिकार दिया है तो हम गैर राजनीतिक कैसे रह सकते हैं। हम राजनीति जरूर करेंगे, चाहे कोई हमारा समर्थन ले या ना ले। किसान नेता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.