स्वारघाट व कोटधार को विकसित करने के लिए साईबर टाउन योजना की जा रही तैयार – राजेश धर्माणी

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-साइबर टाउन विकसित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। यह बात तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही। उन्होंने कहा प्रदेश में साईबर टाउन विकसित करने की दिशा में भी सरकार योजनावद्ध ढंग से आगे बढ़ रही है। इसके लिए चुनिंदा जगहों पर उपयुक्त जमीन की तलाश चल रही है। बिलासपुर जिला के स्वारघाट व कोटधार क्षेत्र में 500 से 1000 बीघा तक जमीन देखी जा रही है।
शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि  फोरलेन से कनेक्ट होने व किरतपुर रेलवे लाईन के साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट नजदीक होने को ध्यान में रखते हुए स्वारघाट व कोटधार क्षेत्र में साईबर टाउन विकसित करने की योजना तैयार की है,क्योंकि यह दोनों ही क्षेत्र समर व विंटर सीजन के लिहाज से बेहतर हैं। अभी तक 40 बीघा जमीन ही मिल पाई है। ऐसे में जमीन की तलाश जारी है। उन्होंने इस पर जोर दिया कि राज्य में आईटी इंडस्ट्री विकसित करने की जरूरत है क्योंकि 26.50 लाख करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात होता है जिसमें हिमाचल का कंट्रीब्यूशन महज 13 परसेंट है। ऐसे में आईटी इंडस्ट्रीज को डिवेल्प करने की दिशा में काम हो रहा है। इसलिए सॉफ्टवेयर सेक्टर के साथ ही एक ईको सिस्टम तैयार करेंगे।उन्होंने बताया कि सैटेलाईट टाउन को लेकर हिमुडा प्लानिंग तैयार कर रहा है। जगह जगह ऐसे टाउन विकसित किए जाएं जहां लोगों को सभी जरूरी सहूलियतें उपलब्ध हो सकें। क्योंकि किसी भी राज्य में सैटेलाईट टाउन एक ग्रोथ इंजन की तरह काम करते हैं। लोग भी अच्छी आवासीय कालोनी में रहना पसंद करते हैं इसलिए पार्क, पार्किंग, सीवरेज, पानी, बिजली और सड़क के साथ ही प्लेग्राउंड इत्यादि सुविधाएं विकसित कर जनता को एक बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। टाउन के पास एक बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पूरी कार्ययोजना के साथ ही टाउन विकास की योजना को लागू किया जाएगा। इस दिशा में तेज गति से काम किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.