अजय चौटाला ने आईएनएलडी व बीएसपी के गठबंधन पर कसा तंज.. बोले 0 + 0 क्या होता है?

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-जेजेपी नेता अजय चौटाला ने करनाल पहुंच कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद अजय चौटाला पत्रकारों से रूबरू हुए। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आईएनएलडी व बसपा के हुए गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए  उन्होंने  कहा कि  जीरो प्लस जीरो क्या होता है मैं आपसे पूछता हूं।
जेजेपी नेता अजय चौटाला ने  कहा कि  आज हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है, पूरे हरियाणा में अप*राध चरम सीमा तक पहुंच गया है.रोजाना 6 मर्डर की एवरेज आ रही है,क्राइम की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। हर तरफ  लूट  मची हुई है, फिरौती माँगी जा रही है। एसपी जैसे लोग इन मामलों में बीच में समझौता करवाकर पैसे खाने का काम कर रहे है।वहीं राज्यसभा उपचुनाव को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि हमारे पास 10 उम्मीदवार हैं। सरकार अविश्वास को लेकर सबसे पहले हमने राज्यपाल को पत्र लिखकर अवगत कराया था,अब यह काम तो विपक्ष के नेता का है कि वो विधानसभा में अविश्वास लेकर आए और राज्यसभा में चुनाव हिम्मत करके लड़े या लड़वाये।
आने वाले समय में बीजेपी का बिल्कुल नहीं देंगे साथ
पूछे गए एक सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि मैंने बहुत से दौर बदलते हुए देखे हैं।मैने 35 दिन में दौर बदलते हुए देखे हैं,  40 दिन में दौर बदलते हुए देखे हैं और अगले 100 दिन में आप फिर से दौर बदलते हुए देखोगे।अजय चौटाला ने इशारा करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम बीजेपी का साथ बिल्कुल नहीं देंगे। हम विपक्ष के लोग हैं तो विपक्ष के का ही साथ देंगे,कोई कैंडिडेट  मैदान में आये।अजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि  कांग्रेस आलकमान से हुड्डा टिकट मांग कर लाते हैं और बात 60 सीटों को जीतने की करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.