गोविंद ठाकुर बोले गौ तस्करी मामले में नहीं हो रही कोई ठोस कार्रवाई…रोहतांग मढ़ी इलाके से 600 गाय लापता

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग व मढ़ी इलाके में मनाली के कई ग्रामीणों के द्वारा अपनी गायों को चरने के लिए छोड़ा जाता है। लेकिन अब वहां से करीब 600 गाय लापता हो गई है। ऐसे में उन्हें शक है कि यह सब काम गौ तस्करों के द्वारा किया गया है और सरकार प्रदेश में गौ तस्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इससे पहले मनाली के ही राहनी नाला में स्थानीय लोगों ने गौ तस्करी के मामले में एक ट्रक चालक को पकड़ा था और मंडी जिला के पण्डोह में भी ऐसी ही घटना पेश आई थी।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि  बीते दिनों लाहौल स्पीति की सीमा दारचा में भी स्थानीय लोगों के द्वारा गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा था। लेकिन पुलिस गौ तस्करों पर सामान्य धारा लगाकर उन्हें खुलेआम छोड़ रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।   गोविंद ठाकुर ने बताया कि मनाली क्षेत्र के ग्रामीण जब अपनी गाय को लाने के लिए रोहतांग व मढ़ी के इलाके में गए तो उन्हें पता चला कि यहां पर 600 गाय लापता है। ऐसे में उन्हें शक है की गौ तस्करों के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कई जगह पर पहले भी गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार इस दिशा में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऐसे में अगर गौ तस्करों के खिलाफ कांग्रेस सरकार के द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। तो जनता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.