/ Aug 29, 2026

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का एक समूह आया भूस्खलन की चपेट में

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं  का  एक समूह  भूस्खलन की चपेट में आ गया. इस हा*दसे  में  पांच श्रद्धालु घायल हो गए. जिनमे से एक महिला यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही  है।
जानकारी के अनुसार घायलों मे श्रेष्ठा देवी पत्नी अश्वनी, विद्या देवी पत्नी प्रताप चंद और  कुसुमलता पत्नी रणजीत को चम्बा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।वहीं अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। ये 14 सदस्यीय यात्रियों का समूह कांगड़ा जिला के इच्छी, विंद्रावन और  जमानावाद गावों का रहने बाला है।बताया जा रहा है कि  बुधवार सुबह उन्होंने अपनी पैदल यात्रा हड़सर से शुरू की थी ।जैसे ही वे गोइ नाला के समीप पहुंचे  तो एक जगह आराम करने बैठ गए। अचानक उपर से भूस्खलन शुरू हो गया। जिसकी चपेट में वे आ गए। अन्य साथियों ने  घायलों को तुरंत हड़सर पहुंचाया, वहां कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में पहले से ही तैनात मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों में सरिष्ठा देवी पत्नी अश्वनी निवासी इच्छी,कुसुम लता पत्नी रणजीत जमानवाद, विद्या देवी पत्नी प्रताप निवासी विंद्रा वन पालमपुर शामिल है जिन्हे चम्बा रैफर कर दिया गया है,जबकि साहिल तथा दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.