/ Oct 13, 2026

कल सोलन में उपवास कार्यक्रम करेगी आम आदमी पार्टी… अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)– शनिवार को सोलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कल देशभर में होने वाले आप पार्टी के उपवास कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि देश में मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल रही है।
राजीव शर्मा ने कहा कि आज लोकतंत्र की ह*त्या करने का प्रयास केंद्र सरकार कर रही है और विपक्ष को कमजोर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर कल प्रदेशभर में और सोलन जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कल सुबह 10 बजे से शाम तक उपवास किया जाएगा और सरकार को चेताने का प्रयास किया जाएगा कि अरविंद केजरीवाल को की गई जेल गलत है और उनकी रिहाई की जानी चाहिए।राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की आंखों में तिनका बनकर आम आदमी पार्टी उभरी है और यह पार्टी लगातार बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कार्य कर रही है और केंद्र सरकार चाहती है कि ऐसी पार्टी आगे ना आए जो उनके लिए भविष्य में खतरा बन सके। लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों के लिए है और लोगों के लिए ही आने वाले दिनों में भी काम करती रहेगी।वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में हिमाचल में प्रत्याशी उतारने की बात पर जवाब देते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन के तहत यदि कार्य किया जाएगा, तो हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को सपोर्ट करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.