ऊना : राकेश ( TSN)– कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ऊना के एमसी पार्क में जिला प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों द्वारा संयुक्त रूप से कारगिल विजय दिवस मनाया। प्रशासनिक अधिकारी सहित पूर्व सैनिकों व सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियो ने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम से पहले शपथ भी दिलाई गई . प्रशासनिक अधिकारियों एक्स सर्विसमैन द्वारा शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को नमन किया।
डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि सेना के जवानों की बदौलत ही देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते है। कारगिल का युद्ध एक बहुत ही मुश्किल युद्ध था लेकिन भारतीय सेना ने अपने जज्बे से इस युद्ध को जीतकर आतंकियों को अपनी सीमाओं से खदेड़ा। उन्होंने कहा की आज 25 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदी स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. कारगिल युद्ध में 576 सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक थे और ऊना जिला के 2 सैनिक थे, जिनमें शहीद कैप्टन अमोल कालिया और मनोहर लाल भी शामिल थे. आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है.राष्ट्र निर्माण में शहीदों के योगदान को रेखांकित किया और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से सीख लेने का आह्वान किया गया है और युवा पीढ़ी को इनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए.
