यमुनानगर जिले में चोरी की वा.र.दा+त कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही है। पुलिस की सख़्ती भी बेअसर नजर आ रही है। चोरी का ताजा मामला रायपुर गांव से सामने आया है। चोर पहले तो एक घर के गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और फिर घर से कार चोरी कर गांव के ही मंदिर में पहुंच गए। इसी कार मैं चोरों ने मंदिर के अंदर से बैटरी और इनवर्टर ले गए।
यह घ+ट.ना मंदिर के पास लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तस्वीर में आप देख सकते हैं यह वही कार है जो मुकेश नाम के व्यक्ति के घर से चोरी हुई है और चोर इसे मंदिर में भी ले आए। कार से तीन चोर उतर रहे हैं तीनों ही चोरों ने चादर ओढ़ रखी है। देखने में वह काफी लंबे नजर आ रहे हैं। आप CCTV में भी देख सकते हैं कि चोरों को किसी बात का डर नहीं है और बड़े ही इत्मीनान से मंदिर में कभी अंदर जा रहे हैं तो कभी बाहर आ रहे हैं। एक व्यक्ति कार के पास ही खड़ा है। जबकि दो मंदिर के अंदर से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर रहे हैं।कुछ ही देर बाद मंदिर की लाइट चली जाती है। और वह इनवर्टर और बैटरी कार में रखकर बड़े ही आसानी से रफूचक्कर हो जाते हैं।

कार के मालिक मुकेश ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर कर चोरी की। उन्हें शक ही नहीं बल्कि यकीन है कि यह काम नशेड़ियों ने किया है। क्योंकि गांव और उसके आसपास चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और उसका सबसे बड़ा कारण युवाओं का बढ़ता नशा है। ग्रामीण संदीप ने कहा कि एक ही रात गांव में दो चोरी हुई है कार और मंदिर से इनवर्टर और बैटरी चुराई गई है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए। क्योंकि गांव में इससे पहले भी कई चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत छछरौली थाने में दी है जिसके बाद थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से न सिर्फ ग्रामीण परेशान है बल्कि आसपास के लोगों में भी डर बैठ गया है। फिलहाल देखना होगा पुलिस चोरों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
