Shimla,Sanju-शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान से बरसी राहत की बूँदों ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत दी है।राजधानी शिमला का मौसम अब कूल-कूल हो गया है,जिससे पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
लोगों ने ली राहत की सांस
पहाड़ों पर हल्की फुहारों ने नज़ारों को और भी दिलकश बना दिया है।बारिश के बाद शिमला का नज़ारा पूरी तरह बदल गया है।शहर की वादियों में ताजगी और हरियाली छा गई है,जिससे यहां पहुंचे सैलानियों का अनुभव और भी खास हो गया है। मौसम के सुहावने होते ही पर्यटक शिमला की वादियों में घूमने और मस्ती करने में जुट गए हैं।बरसात के बाद शिमला की वादियाँ और भी हसीन हो गई हैं। सैलानी मॉल रोड, रिज मैदान और स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। मौसम ठंडा हो गया है,जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है। आसपास के पर्यटन स्थलों जैसे कुफरी, नारकंडा और चायल में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय हस्तशिल्प, ऊनी कपड़े और स्मृति चिन्हों की खरीदारी भी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। कुल मिलाकर, बारिश के बाद शिमला एक बार फिर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमला,सोलन,सिरमौर,बिलासपुर और ऊना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जिससे अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई गई है।यह खबर जहां किसानों के लिए खुशखबरी है,वहीं गर्मी से बेहाल आम लोगों के लिए भी एक बड़ी राहत है।