/ Aug 31, 2026

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा.. इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

शिमला : संजु चौधरी (TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर हमला बोला. AICC प्रवक्ता ने इस दौरान देश में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया और 325 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में आने की बात कही. आलोक शर्मा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ध्रुवीकरण के आरोप लगाए. साथ ही मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार आने के बाद भाजपा नेताओं के जेल जाने की भी बात कही.
भाजपा में मचेगी अफरातफरी नेता जाएंगे जेल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दावा किया है कि 4 जून को इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. आलोक शर्मा ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन देश में 325 से ज्यादा सीट जीतेगा. आलोक शर्मा ने कहा कि 4 जून को आधी भाजपा में अफरातफरी होगी. उनके नेता जेल जाएंगे. जहां पत्थर उठाया जाएगा, वहां से भ्रष्टाचार सामने आएगा. उन्होंने कहा कि पांच चरण की वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी साउथ में साफ हो चुकी है और नॉर्थ में भी भाजपा की हाफ से कम सीट होने जा रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो बड़े-बड़े दावे किए थे. वह आज झूठ साबित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ, तो कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने बेटी के इलाज के लिए उसे सिंगापुर भेजा, लेकिन बीजेपी सरकार में हाथरस की बेटी को मिट्टी तेल से जलने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमा असुरक्षित है और प्रधानमंत्री जनता के बीच जाकर झूठे वादे करते हैं. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ध्रुवीकरण के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को हिंदू-मुसलमान में बांटने की कोशिश करते हैं और फिर बाद में मीडिया इंटरव्यू में इन सब बातों से इनकार कर देते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर राज्य में जा रहे हैं और फिर वहां उसे नंबर वन बनाने की बात करते हैं. जल्दी वह हिमाचल प्रदेश में आएंगे और यहां आकर भी हिमाचल के लिए बड़ी-बड़ी बातें करेंगे. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ मंडी की सेपुबड़ी का जिक्र करके वापस लौट गए. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.