AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर US ऐड के 21 मिलियन डॉलर के दुरपयोग का लगाया आरोप

शिमला,4 मार्च (TSN)-AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर भारत को मिली 21 मिलियन डॉलर US ऐड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.उन्होंने इस एड के पैसे का महाराष्ट्र चुनाव में दुरुपयोग करने की आशंका जताई है.कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले रूप से कहा है कि उन्होंने वोटर टर्नआउट के लिए अपने परम मित्र पीएम मोदी को 21 मिलियन डॉलर की एड दी है.

महाराष्ट्र चुनाव में पैसे के उपयोग की जताई आशंका

भारत को ऐसी मदद की आवश्यकता नहीं है.ऐसे में शंका ज़ाहिर होती है कि महाराष्ट्र के नतीजे वोटर टर्नआउट के नाम पर दी गई यूएस एड से प्रभावित हैं.महाराष्ट्र चुनाव में रातों-रात हजारों में वाटर बना दिए गए. इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई. लेकिन इलेक्शन कमीशन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने कहा कि विश्व के परिपक्व लोकतांत्रिक देश वैलेट पेपर पर चुनाव करवाते हैं.पीएम मोदी के मित्र ट्रंप भी EVM पर शंकर जाता चुके हैं.अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र का सुझाव सुनेगी अथवा नहीं.

बागवानी के मुद्दे पर AICC प्रवक्ता का कहना ये

बागवानी के मुद्दे पर AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी के लिए 1 हज़ार 134 करोड़ रुपए का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट प्रदेश में आया था.मगर सरकार बदलने के बाद पूर्व भाजपा सरकार में इस प्रोजेक्ट के पैसे का सही जगह उपयोग नहीं किया गया.उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बागवान की स्थिति गंभीर है.प्रोडक्शन लगातार घट रहा है.ऐसे में इस प्रोजेक्ट का सही उपयोग होता तो प्रदेश की बागवानी को मजबूती मिलती. लेकिन इस पैसे का दुरुपयोग किया गया. उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है साथ ही मामले को विधानसभा में लेजाने की भी बात कही है.

संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना ये

वहीं संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है.रजनी पाटिल अनुभवी नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस की परिस्थितियों से वाकिफ है.वह पहले भी हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं.रजनी पाटिल प्रदेश पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली से अवगत है.लिहाजा उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल का यह पहला दौरा था. कुलदीप राठौर ने उम्मीद जताई है कि पार्टी आला कमान का निर्णय पार्टी के हित में होगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.