/ May 19, 2026

जेजेपी-इनेलो के एक होने की सम्भावनाओं पर अजय चौटाला ने लगाया विराम

Jajhar,15 April-भविष्य में इनेलो और जेजेपी के एक होने की सम्भावनाओं पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने एक तरह से पूर्ण विराम लगा दिया है।उन्होंने कहा है कि उनकी तरफ से यह चैप्टर पूरी तरह से क्लोज किया जा चुका है।अजय चौटाला के अनुसार जेजेपी और इनेलो रेलगाड़ी की अलग-अलग पटरियां है जिनका मेल होना मुश्किल हीं नही बल्कि नामुमकिन है।अजय चौटाला मंगलवार को झज्जर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और यहीं पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री का हरियाणा आगमन जनता की आंखों में धूल झाेंकने वाला

प्रधानमंत्री के हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन अब से पहले आधा दर्जन बार किया जा चुका है।लेकिन प्रधानमंत्री का यहां के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेना एक तरह से जनता की आंखों में धूल झोंके जाने के समान है।हवाई जहाज यदि उड़ाना हीं था तो इसको को कोई भी मंत्री यहां आकर उड़ा सकता था,प्रधानमंत्री के यहां आने की कतई जरूरत नहीं थी। वक्फ बोर्ड बिल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा द्वारा हमेशा ही इस प्रकार की कार्यवाहीं की जाती रही है और आगे भी ऐसा भाजपा करती रहेगी।

कांग्रेस के सीएलपी लीड़र घोषित न होने पर किया कटाक्ष

कांग्रेस का सीएलपी लीड़र काफी लंबे समय बाद भी घोषित न किए जाने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि आज हम किस कांग्रेस की बात करते है।यह वहीं कांग्रेस है जोकि पिछले 12 साल से पार्टी का संगठन भी नहीं बना पाई है।झज्जर आने के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी चौ.देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है।इसी माह की 25 अप्रैल को जेजेपी की तरफ से राज्यस्तरीय बैठक यहां झज्जर में आयोजित की जा रही है।इसी को लेकर चौ.देवीलाल से जुड़े रहे लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है ताकि चौ.देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.