/ Oct 14, 2026

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में धांधली के आरोप.. बैंक मैनेजर के खिलाफ की शिकायत

Ludhiana,19 April-जम्मू कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में हिमशिवलिंग के रुप में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए होने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा इस बार हर साल की तरफ तीन जुलाई से नौ अगस्त तक होनी है।यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को इसके लिए सरकार द्वारा तय की गई रजिस्ट्रेशन करवानी पड़ती है।जो देश के अलग अलग बैंकों में होती है।महानगर में पंजाब नेशनल बैंक की चार ब्रांचों के साथ साथ फव्वारा चौक स्थित एसबीआई बैंक में रजिस्ट्रेशन की जा रही है।यात्रा रजिस्ट्रेशन में हो रही धांधली को लेकर महानगर में बाबा बर्फानी के भगतों में काफी रोष है।

बैंक मैनेजर ने अपने चहेतों को दी है रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख

बता दे कि महानगर के श्रद्धालुओं ने यात्रा रजिस्ट्रेशन में हुई धांधली का आरोप लगाकर कैलाश चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लाइन में लगे आम श्रद्धालुओं को यात्रा रजिस्ट्रेशन तारीख न दे पैसे लेकर अपने चहेतों को दी है।थाना ड़िविजन आठ के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कैलाश चौक में दी गई है।
बैंक मैनेजर संजय कुमार के खिलाफ शिकायत देने वाले ताजपुर रोड के किशोर नगर इलाके में रहने वाले हरीश कुमार ने बताया कि उनकी चंद्रनगर पुली पर मैडिकल की दुकान है। वह हर साल बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाते है।जम्मू कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ जी श्राइण बोर्ड की तरफ से सख्त आदेश है कि बैंक में जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन की जाए। यानि की जो पहले आएगा उसे पहली तारीखों की रजिस्ट्रेशन करके दी जाए।

हरीश कुमार ने बताया कि 14 तारीख को बैंकों में रजिस्ट्रेशन होनी थी। मगर 14 को सरकारी छुट्टी होने के कारण 15 को रजिस्ट्रेशन शुरु हुआ। वह साथियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में पहुंचे तो मैनेजर संजय कुमार ने उन्हें अगले दिन रजिस्ट्रेशन का काम शुरु करने के लिए कहा था।वह 16 तारीख की सुबह होते ही साथियों के साथ लाइन में लग गए। तड़पती गर्मी में वह देर शाम तक लाइन में लगे रहे।उन्हें तीन जुलाई की रजिस्ट्रेशन कह कर खडा़ए रखा मगर शाम होते ही बैंक मैनेजर संजय कुमार ने साफ कह दिया कि तीन तारीख की रजिस्ट्रेशन नहीं होगी। वह अगले दिन गए तो उनहें फिर से चार तारीख भी नहीं दी गई और सीधे छह तारीख की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोल दिया गया।वह अपने साथियों की पांच तारीख की रजिस्ट्रेशन करवा वापिस निकलने लगे तो वहां बैंक मैनेजर और उनके साथियों ने मिलीभगत कर कुछ लोगों तो तीन जुलाई की रजिस्ट्रेशन करके दे दी।हरीश ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर संजय कुमार ने अधिक पैसे लेकर उक्त रजिस्ट्रेशन सिफारिश पर अपने चहेतों को दी। उन्होंने कहा कि यह कोई एक बैंक नहीं बल्कि महानगर के हर बैंक वालों ने ऐसे ही किया है।चौड़ा बाजार बैंक ब्रांच में भी दो दिन तक सभी को बोल दिया गया कि रजिस्ट्रेशन तीन तारीख खत्म है और दो दिन बाद बैंक वालों ने अपने चहेतों को रजिस्ट्रेशन करके दे दी। हरीश ने आरोप लगाया कि यह काफी बड़ा स्कैम है जिसके लिए उन्होंने शिकायत की है ताकि जांच की जा सके और सारी सच्चाई बाहर आ सके। बैंक वाले यह तक नहीं बताते कि उनके पास कोटा कितना है कितने लोगों की रजिस्ट्रेशन हो गई।बैंक वाले अपनी कलम चलाते है और पैसे लेकर मनमानी करते है। हरीश ने आरोप लगाया कि कैलाश चौक बैंक ब्रांच मैनेजर ने भी कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर पैसे लेकर रजिस्ट्रेशन की है। हरीश ने आरोप लगाया कि अगर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके साथ साथ उन्होंने इस धांधली के खिलाफ जंग छेड़ दी है और जो भोले का भक्त उनके साथ जुड़ता है तो उनका स्वागत है।

कोई भी शिकायत करे,उन्हें नहीं पड़ा कोई फर्क : संजय कुमार मैनेजर

पंजाब नेशनल बैंक कैलाश चौक के मैनेजर संजय कुमार से जब शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फोर्क नहीं पड़ा। जिसे कोई शिकायत करनी है वह करे। वह अपने कानून के हिसाब से काम कर रहे है।जिसे जो करना है वह करे।

लोगों के साथ मिल बड़े स्तर पर लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई :आरके मोर्या

शहर के सीनियर वकील आरके मोर्या ने बताया कि जो लोग लाइनों में खड़े होते है उनकी बाबा के प्रति यह श्रद्धा है, लेकिन बैंक स्टाफ लोगों की श्रद्धा को दरकिनार कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक वाले अपने चहेतों को घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर दे रहे है तो गलत है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ बैंक स्टाफ का जो व्यवहार है वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आरके मोर्या ने कहा कि वह लोगों के साथ मिल बड़े स्तर पर इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। वहीं इस दौरान लाइन में लगे नरेश कुमार, वरिंदर कुमार, शुभम शर्मा, अनिल अरोड़ा, श्याम लाल ढींगला के साथ साथ कई लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक वाले अपनी मनमानी कर रही है और पैसे लेकर अपने चहेतों को रजिस्ट्रेशन की तारीख पहले की दे दी गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.