/ Jul 05, 2026

अनुराग ढांडा का आरोप…चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में खड़ा

कैथल : ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि हम तो ये सोच कर चुनाव लड़ रहे थे हम बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता भी ये सोच कर भागीदारी कर रही थी कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रह है कि हम चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ रहे हैं और चुनाव आयोग भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में खड़ा हो गया है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि अभी तक की परंपरा के मुताबिक यदि चुनाव आयोग को उसकी किसी कमी के बारे में आगाह किया जाए तो उस प्रक्रिया में तुरंत सुधार किया जाता है। लेकिन चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिसने चुनाव आयोग की कमी को उजागर किया उसी व्यक्ति के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा एफआईआर करवाई जा रही है।
जिसने चुनाव आयोग की कमी बतायी उसी के खिलाफ FIR  करवा दी 
अनुराग ढांडा ने  कहा कि  इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जिस प्रकार पहले दिन से जब हमने रैली की अनुमति के लिए आवेदन किया तो उसमें चुनाव आयोग की तरफ गाली लिखकर डाली गई। इसी दफ्तर से कैथल में ये बार बार क्यों हो रहा है। उसके बाद भी कैथल में चुनाव आयोग का जिस तरीके का रवैया है वो स्पष्ट तौर पर समझ में आता है कि ये एक पार्टी बनकर बीजेपी के रिप्रजेंटेटिव के तौर पर यहां चुनाव आयोग के अधिकारी काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा जो मतपत्रों के जरिए वोटिंग हुई थी तो हमने कहा था कि इस बैलेट बॉक्स पर कोई सील नहीं लगी है। उसके बदले में चुनाव आयोग ने जिन्होंने उस बैलेट बॉक्स का वीडियो बनाया मास्टर सतबीर गोयत के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर दी, जिसमें कहा गया कि इन्होंने सरकारी  काम में बाधा डाली है। इस एफआई आर में आईपीसी की धारा 171, 186, 131 और 132 लगाई गई है। चुनाव आयोग बताए कि यदि इस बैलेट बॉक्स पर सील नहीं लगी है तो ये गलती सतबीर गोयत की है या चुनाव आयोग की। इसमें जो मतपत्र डाला जा रहा है क्या वो मतपत्र वोटर अपने हाथों से डाल रहा है या कोई अधिकारी है। हम जनता के समक्ष भी चुनाव आयोग के इस रवैये को रखेंगे और इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग को भी देंगे।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि हमारा पहला सवाल है कि क्या प्रक्रिया के अनुसार बैलेट बॉक्स पर सील नहीं लगना सही है? यदि ये सही है तो इसके बाद बाकी जगहों पर बैलेट बॉक्स पर सील लगाकर वोट क्यों डलवाए गए। जिन्होंने सील लगवाकर वोट डलवाए वो अधिकारी सही है या जिन्होंने बिना सील के वोट डलवाए थे वो सही हैं। क्या वोट डलने के बाद किसी अधिकारी के पास ये पावर है कि वो मतमत्र को अपने हाथों में ले सकता है। इस पूरे वीडियो में जो नजर आता है ये चुनाव आयोग का अधिकारी है जिसने ये मतपत्र मतपेटी मे डाला है, जिस पर सील नहीं लगी हुई है। चुनाव अधिकारी ने वोटर से फोल्ड किया हुआ मतपत्र लिया और उसको खुद लिफाफे में डाला।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से किया अनुरोध
अनुराग ढांडा ने  कहा कि  हमारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल से अनुरोध है कि उनको हमने पहले भी शिकायत दी थी जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया था और इस बार भी जब शिकायत की तो उन्होंने आश्वस्त किया था कि वो इस मामले को देखेंगे और कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि क्या कैथल के चुनाव अधिकारी सीईओ हरियाणा के निर्देशों का पालन कर रहे हैं या अपनी मनमर्जी से चुनाव को चला रहे हैं। क्या कैथल के चुनाव अधिकारी सार्वजनिक तौर पर बयान दे सकते हैं कि किसी पेटी पर सील लगे या न लगे चुनाव में उनकी मनमर्जी चलेगी और यदि उनकी बात को काई सार्वजनिक करता है तो उस पर एफआईआर कराते हैं।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि कैथल के चुनाव अधिकारी ये भी बताएं कि जिस दिन पोलिंग होगी, उस दिन हमारे बुथ एजेंट को अपने मुंह पर टेप लगाकर बैठना है। यदि कोई गलत काम होता है तो उसके खिलाफ बोलना है या नहीं बोलना है। चुनाव आयोग को ये स्थिति स्पष्ट करनी होगी। ये बहुत गंभीर मामला है इसको लेकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में आक्रोश है। यदि हमें जेल में डालकर आपको चुनाव लड़ना है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। हम इंतजार करेंगे कि चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई करता है। नहीं तो हम अपने अगले कदम के बारे में भी घोषणा करेंगे। यदि खुलेतौर पर इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ी और आंदोलन करना पड़ा तो हम पिछे नहीं हटेंगे। क्योंकि ये सरेआम देश के लोकतंत्र के खिलाफ खिलवाड़ हो रहा है।
एफआईआर को चुनाव आयोग तुरंत प्रभाव रद्द करवाए
अनुराग ढांडा ने  कहा कि हमारा स्पष्ट तौर पर कहना है कि इस एफआईआर को चुनाव आयोग तुरंत प्रभाव रद्द करवाए। इसको कैसे रद करवाना है, इसको चुनाव आयोग देखे। क्योंकि आज के दिन में एडमिनीस्ट्रेशन चुनाव आयोग के अधीन आता है और उन संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो अनसील्ड मतपेटी में वोट डलवा रहे थे। जिले में निर्वाचन आयोग के सीनियर अधिकारी जो इन सभी अधिकारियों को सरपरस्ती दे रहे हैं। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि ये साफ तौर पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बहुत जरुरी कदम है। हम सीईओ हरियाणा और केंद्रीय चुनाव आयोग को इसमें हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.