/ Oct 26, 2026

पाकिस्तान पर बरसे अनुराग ठाकुर: कहा, पानी भी रोकेगा भारत, अब आतंक के संरक्षकों को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Mandi,Dharamveer(TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान में रोटी के साथ-साथ पानी के लिए भी हाहाकार मचेगा।अनुराग ठाकुर सुंदरनगर में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की सम्मान सभा संगोष्ठी की अध्यक्षता करने पहुंचे थे,जहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी।

अब आंतकियों को उनके स्थान व अंजाम तक पहंचाकर ही दम लेगा भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को रोकने के फैसले पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि,”जिस मुल्क में पहले ही जनता रोटी के टुकड़ों के लिए तरस रही है,अब पानी भी बंद हो जाएगा तो खून किसका बहेगा,यह आने वाला वक्त बताएगा।”उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकियों को उनके “स्थान और अंजाम” तक पहुंचाए बिना चैन नहीं लेगा।
उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने 1965, 1971 और कारगिल युद्धों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है और अब समय आ गया है कि आतंक के हर संरक्षक को सख्त कीमत चुकानी होगी। पहलगाम हमले के बाद भारत की जनता भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है और केंद्र सरकार पीछे हटने वाली नहीं है।

सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत सरकार के निर्णय पर ठाकुर ने कहा कि, “यह तो महज शुरुआत है। आतंकवाद के पीछे छिपे हर चेहरे को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत के लिए अब कुछ भी असंभव नहीं है। सरकार हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.