/ Oct 16, 2026

सरकार की कठपुतली की तरह न काम करें विधानसभा अध्यक्ष- BJP

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-सुक्खू सरकार अपने कृत्यों से हीन भावना में ग्रस्त है और विपक्ष के सवालों के जवाब देने की सरकार में हिम्मत नहीं है तभी पहली बार विधान सभा सत्र को छोटा रखा गया है लेकिन विपक्ष चार दिन में भी मजबूती से जनता के मुद्दों को सदन में उठाएगा। सरकार ने दो साल में जश्न मनाने वाला कोई काम नहीं किया फिर क्या कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने का सीएम सुक्खू जश्न मना रहे हैं? यह बात शिमला में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
क्या कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने पर जश्न मना रहे CM सुक्खू – रणधीर शर्मा 
सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल के जश्न और विधान सभा सत्र को लेकर सवाल उठाते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक है और उसका विपक्ष भी सम्मान करता है लेकिन विधान सभा अध्यक्ष के बयान ठीक नहीं है। नौ विधायकों की शिकायत पर कल ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि इस पर निर्णय आयेगा। मॉनसून सत्र में क्यों कारवाई नहीं की गई लेकिन अब जब सीपीएस मामले में सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट का निर्णय आया है तो विधान सभा अध्यक्ष भाजपा के 9 विधायक पर कारवाई की बात कर रहे हैं। विधान सभा के अध्यक्ष अपने पद की गरिमा बनाए रखें और सरकार की कठपुतली पद को नहीं बनाएगी। कानून से ऊपर खुद को समझने की भूल न करें। विधान सभा अध्यक्ष अगर भाजपा के विधायकों को लेकर फैंसला लेते हैं तो भाजपा हर स्तर पर उसका मुकाबला करने को तैयार है।
वहीं रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार दो साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रहे हैं लेकिन किस बात जश्न मनाया जा रहा है इसको लेकर सरकार के पास जवाब नहीं है। हिमाचल की देश दुनियां में बदनामी का सरकार जश्न मनाने जा रही है। कानून व्यवस्था की हालत खराब है। एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। क्या कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग करने का मुख्यमंत्री जश्न मनाने जा रही है इसके अलावा सीएम के पास कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों को लेकर जनता के बीच में जाएगी और सरकार की कार गुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.