दिल्ली (एकता): आजकल कई लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं। व्हाइट ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड कई लोगों के ब्रेकफास्ट का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। कुछ लोग इस पर बटर या जैम लगाकर खाते हैं तो कुछ लोग चाय या टोस्ट खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर व्हाइट ब्रेड और होल व्हीट ब्रेड के बीच कन्फ्यूज रहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें रात में भी ब्रेड खाना काफी पसंद होता है। लेकिन ये आपके लिए ठीक नहीं है। आखिर कौन सी ब्रेड ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं दोनों में से कौन सी है ज्यादा हेल्दी?
जानिए व्हाइट ब्रेड और होल व्हीट ब्रेड किससे बनी हैं?
आज हम आपको इन दोनों ब्रेड का Secret बताने जा रहे हैं। White Bread रिफाइंड आटे से बनी हुई है, जिसमें कुछ पोषक तत्व के साथ-साथ उसमें चोकर और जर्म भी हटा दिए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ Whole Wheat Grain Bread पूरे आटे से बनाई जाती है, जिसमें चोकर, जर्म के साथ-साथ पूरा अनाज होता है। इसलिए इसमें व्हाइट ब्रेड की तुलना में अधिक पोषक तत्व, फाइबर और विटामिन पाया जाता है। यह व्हाइट ब्रेड से ज्यादा भरपूर होती है। काफी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल भी करती है।
आइए जानें दोनों ब्रेड के पोषण प्रोफाइल में Difference
आखिरकार दोनों ब्रेड के पोषण प्रोफाइल में Difference है। हालांकि Wheat Bread में फाइबर ज्यादा होता है। वहीं होल व्हीट ग्रेन ब्रेड में आयरन ज्यादा होते हैं। आटे की रिफाइनिंग के दौरान सफेद ब्रेड को अक्सर बी विटामिन जैसे कुछ विटामिन की जरूरत होती है।
होल व्हीट ग्रेन ब्रेड में क्या है खासियत
अगर आप ब्रेड खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको होल व्हीट ग्रेन ब्रेड खानी चाहिए। क्योंकि वह ज्यादा हेल्दी होती है। वहीं होल व्हीट ग्रेन की बनी रोटी खाने के अपने कई सारे फायदे भी होते हैं। यह पोषक तत्वों के साथ-साथ बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है। इतना ही नहीं यह दिल को भी हेल्दी रखती है। इसे खाने से पेट भर जाता है। एक बार खाने से ज्यादा भूख भी नहीं लगती। डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि चीनी और मैदा कम से कम खाने से आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।
व्हाइट ब्रेड को खाने के नुकसान और फायदे
व्हाइट ब्रेड को ज्यादा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। रोजाना ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
ब्राउन ब्रेड को खाने के नुकसान और फायदे
ब्राउन ब्रेड खाने से आपको थोड़ी एनर्जी मिलेगी। साथ ही इससे आपका पेट भी खराब नहीं होगा। ब्राउन ब्रेड खाने के कई फायदे है…इसमें विटामिन, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।