/ Oct 16, 2026

सावधान..फर्जी फेजबुक से विदेशी लड़की बनकर की 17 लाख की ठगी,आरोपी गिरफतार

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन मध्य जोन मंडी की टीम ने लड़की बनकर 17 लाख की ठगी करने वाले नाईजिरियर व्यक्ति को गिरफतार किया है। आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट के माध्यम से विदेशी लड़की बनकर जिला बिलासुपर के युवक से पहले दोस्ती की और फिर विदेश से भारत आने के नाम पर यह पैसे एंठे है। ठगी का यह मामलो साल 2023 का है।
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य जोन मंडी में 25 अगस्त 2023 को रुपये 17 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी लडकी के साथ उसकी दोस्ती होती है। थोडे दिन बाद  वह विदेशी लडकी शिकायतकर्ता से मिलने के लिए विदेश से भारत आने की बात कहती है। इसके बाद विदेशी लडकी ने शिकातकर्ता को बताया कि उसके पास बहुत सारी विदेशी करंसी है जिस कारण उसे दिल्ली में कस्टम आफिसर ने पकड लिया है और अब उसे कस्टम चार्जिज अदा करने होंगे। जिस पर शिकायतकर्ता से कस्टम चार्जिज के साथ अन्य प्रकार के चार्जिज के नाम पर 17 लाख रूपये लड़की को दिए। बाद में जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो इसकी शिकायत उससे साईबर क्राइम थाना में दर्ज करवाई।
फेसबुक पर लडकी के नाम से बनाई थी  फेक आईडी
 साइबर क्राईम की टीम ने मामले में जब आगामी तपतीश शुरू की तो ठगी करने वाली कोई विदेशी लड़की नहीं बल्की एक नाईजिरीयन मुल का व्यक्ति निकला। जिसने फेसबुक पर लडकी के नाम से फेक आईडी बनाकर रखी है और कई लोंगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा है। जिसपर साईबर काईम पुलिस थाना मंडी निरीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया और इस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। जिसके बाद इस टीम ने 28 अगस्त 2024 को दिल्ली में दबिश दी और नाईजिरीयन मूल के इस आरोपी का धर दबोच लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद हिमाचल लाया गया है, जहां से आरोपी को बीते रोज न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया। पुष्टि करते हुए साईबर क्राईम थाना मध्य जोन मंडी एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.