इंडिया गठबंधन की जनसभा में पहुंचे भगवंत मान.. बोले भाजपा कहती है 400 पार, लेकिन अबकी बार नहीं होगा बेड़ा पार

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के पक्ष में वोटो की अपील करने कैथल के कस्बा पुंडरी में जनसभा को संबोधित करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की, वहीं पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा ।मंच पर भाषण देते हुए व्यंग्यात्मक शैली में   पजाबं के मुख्यमंत्री ने कहा कि  भाजपा कहती है 400 पार  मै कहता हूं अबकी बार नहीं होगा बेड़ा पार.
बीजेपी संविधान और जनता के हक अधिकार को खत्म करने में लगी 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब  से देश में लगातार बेरोजगारी, भुखमरी, बढ़ता अपराध और देश में किसान, मजदूर, व्यापारी कर्मचारियों के मुद्दों को जानबूझकर दबाया जा रहा है।ताकि इनका हक अधिकार को चदं बिजनेस घरानो को दिया जा सके और उनकी आवाज को दबाया जा सके. उन्होंने कहा कि  आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और उसी तर्ज पर हमने दिल्ली में वह बदलाव करके दिखाया उसके बाद पंजाब की जनता ने हमें मौका दिया और आज वहां पर बदलाव हो रहा है. बिजली, पानी,  शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने काम किया पंजाब और दिल्ली की जनता पूरी तरीके से खुश नजर आ रही है. वहीं हरियाणा प्रदेश की जनता जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी और मौजूदगी सुनिश्चित कर रही है,  इससे लग रहा है कि हरियाणा की जनता भी अबकी बार बदलाव करेगी और केंद्र की मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में झटका देने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ से जनता तंग आ चुकी है.अब जनता नहीं चाहती कि झूठ और लूट की सरकारें ज्यादा दिनों तक  चले.भगवत सिंह मान ने कहा कि   जनता की सरकार जनता के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता चुने जा रही है और कुरुक्षेत्र लोकसभा के इंडिया गठबंधन के  उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जितवाकर लोकसभा भेजेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.