विधानसभा को चुनाव को लेकर भूपेन्द्र हुड्डा का बड़ा दावा…. हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक में पहुंचे  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा को चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि आए दिन कांग्रेस पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं और लगातार कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है । भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने  प्रदेश  भाजपा सरकार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी से लोग त्रस्त है । इन दस सालों में प्रदेश के हालात खराब हुए हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता ये कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रही है । जबकि  भाजपा पार्टी के नेता सरकार बनने के सपने देख रहे हैं । वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा से भाजपा पार्टी को उखाड़ फेंकना है ।
आने वाला समय बताएगा  कौन दिन में देख रहा  सपने 
रोहतक में डी पार्क स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज लोग कांग्रेस पार्टी में अपना विकल्प देख रहे हैं इसलिए आए दिन  सैकड़ो लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं.इसी कड़ी में आज सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता आए दिन कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रहे है, वह दिन में सपने नहीं देख रहे बल्कि बीजेपी पार्टी के नेता ही दिन में सपने देख रहे हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा की कौन दिन में सपने देख रहा है ।
पार्षद विजय जैन ने थामा कांग्रेस का हाथ 
वहीं पानीपत से ग्रामीण क्षेत्र के पार्षद विजय जैन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान गदगद दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है. इससे साफ लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को हरियाणा से उखाड़ फेंकेंगे । उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है वह उनका तहसील से धन्यवाद करते हैं क्योंकि मुश्किल की घड़ी में जो लोग पार्टी के साथ खड़े हैं उन लोगों को पार्टी हमेशा सम्मान देती है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.