बिहार फाउंडेशन ने प्रवासी मजदूर योजना का किया स्वागत

चंडीगढ़ I बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के बाहर और विदेशों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित “बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना” में किए गए जनोन्मुखी बदलावों की सराहना करते हुए इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।

बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने इस पहल के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और राज्य सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार को धन्यवाद देते हुए योजना के प्रावधानों का स्वागत किया और कहा कि बिहार सरकार की ये योजना अन्य राज्यों और विदेशों में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे बिहार के लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं।

बिहार सरकार की इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत राज्य के वे मूल निवासी मजदूर पात्र हैं, जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है और जो अन्य राज्यों या विदेशों में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं । योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को 4,00,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है । वहीं, दो आँख या दो अंग खोने जैसी पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में 1,00,000 रुपये और एक आँख या एक अंग के क्षय जैसी स्थायी आंशिक अपंगता की स्थिति में 50,000 रुपये के अनुदान का प्रावधान है।

यदि राज्य के बाहर किसी प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास तक पहुँचाने का संपूर्ण व्यय भी बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रमिक या उनके आश्रित https://serviceonline.bihar.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका निष्पादन आवेदन की तिथि से 44 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने कहा, “बिहार सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय और मानवीय है। पंजाब और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में बिहार के बड़ी संख्या में भाई-बहन निर्माण, कृषि और अन्य असंगठित क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। कार्य के दौरान होने वाली अनहोनी की स्थिति में यह योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि यह अहसास भी दिलाती है कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।”

उन्होंने कहा, “विशेष रूप से, पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर पहुँचाने का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना एक अत्यंत संवेदनशील निर्णय है। हम पंजाब और चंडीगढ़ में रहने वाले सभी बिहारी प्रवासी श्रमिकों से अपील करते हैं कि वे इस योजना के बारे में जागरूक बनें और आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम का लाभ उठाएं। बिहार फाउंडेशन श्रमिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।”

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांधी के बड़बोले बोलो से आहत बल्ह विधानसभा की जनता, बोले हमें नहीं चाहिए ऐसा नेता

मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के बल्ह विधानसभा से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के बड़बोले बयानों से आहत होकर उनके क्षेत्र की जनता ने उनसे किनारा करने के संकेत दे दिए हैं। आरोप है कि बल्ह विधायक मीडिया में लगातार ऐसी टिप्पणियां कर रहे है, जिससे बल्ह के जनता की चारों आरो जग हंसाई हो...

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत,IGMC में पैट स्कैन सुविधा शुरू ,CM सुक्खू नेकिया उद्धघाटन

शिमला, संजू : कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है।IGMC में पैट स्कैन सुविधा आरंभ हो गयी है।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इस ब्लॉक के शुरू होने से अब राज्य...

वॉव! मोमो ने लॉन्च किया इंडियन मोमो लीग, क्रिकेट सीजन में बढ़ेगा मैच-टाइम कंजम्पशन और ऑर्डर वैल्यू

नई दिल्ली | वॉव! मोमो ने इंडियन मोमो लीग (IML) नाम से एक देशव्यापी कैंपेन लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य इस क्रिकेट सीजन के दौरान उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाना और मैच-टाइम कंजम्पशन को अधिक ऑर्डर वैल्यू में बदलना है। यह कैंपेन ‘हर सिटी का अपना मोमो’ थीम पर आधारित है, जिसमें शहरों के फैनडम, प्रोडक्ट...

बिहार फाउंडेशन ने प्रवासी मजदूर योजना का किया स्वागत

चंडीगढ़ I बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के बाहर और विदेशों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित “बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना” में किए गए जनोन्मुखी बदलावों की सराहना करते हुए इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया...

ਸੀਜੀਸੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਗਲੋਬਲ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਕਨਕਲੇਵ 2026 ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਮੋਹਾਲੀ | ਸੀਜੀਸੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ “ਗਲੋਬਲ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਕਨਕਲੇਵ 2026” ਦਾ ਸਫਲ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੰਮੇਲਨ “ਐਡੂਵਰਸ 2050: ਨਵੇਂ ਮਨੁੱਖੀ ਯੁੱਗ ਲਈ ਗਲੋਬਲ ਸਿੱਖਿਆ ਦੀ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ” ਵਿਸ਼ੇ ‘ਤੇ ਕੇਂਦ੍ਰਿਤ ਰਿਹਾ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਗਲੋਬਲ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਂਕਲੇਵ ਵਿੱਚ 100 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.