बिहार फाउंडेशन ने प्रवासी मजदूर योजना का किया स्वागत

चंडीगढ़ I बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के बाहर और विदेशों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित “बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना” में किए गए जनोन्मुखी बदलावों की सराहना करते हुए इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।

बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने इस पहल के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और राज्य सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार को धन्यवाद देते हुए योजना के प्रावधानों का स्वागत किया और कहा कि बिहार सरकार की ये योजना अन्य राज्यों और विदेशों में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे बिहार के लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं।

बिहार सरकार की इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत राज्य के वे मूल निवासी मजदूर पात्र हैं, जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है और जो अन्य राज्यों या विदेशों में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं । योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को 4,00,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है । वहीं, दो आँख या दो अंग खोने जैसी पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में 1,00,000 रुपये और एक आँख या एक अंग के क्षय जैसी स्थायी आंशिक अपंगता की स्थिति में 50,000 रुपये के अनुदान का प्रावधान है।

यदि राज्य के बाहर किसी प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास तक पहुँचाने का संपूर्ण व्यय भी बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रमिक या उनके आश्रित https://serviceonline.bihar.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका निष्पादन आवेदन की तिथि से 44 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने कहा, “बिहार सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय और मानवीय है। पंजाब और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में बिहार के बड़ी संख्या में भाई-बहन निर्माण, कृषि और अन्य असंगठित क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। कार्य के दौरान होने वाली अनहोनी की स्थिति में यह योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि यह अहसास भी दिलाती है कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।”

उन्होंने कहा, “विशेष रूप से, पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर पहुँचाने का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना एक अत्यंत संवेदनशील निर्णय है। हम पंजाब और चंडीगढ़ में रहने वाले सभी बिहारी प्रवासी श्रमिकों से अपील करते हैं कि वे इस योजना के बारे में जागरूक बनें और आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम का लाभ उठाएं। बिहार फाउंडेशन श्रमिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।”

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.