शिमला, संजु चौधरी (TSN)-दिल्ली में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है जिसका देश भर में भाजपा जश्न मना रही है.शिमला में भी सीटीओ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जशन मनाया और लड्डू बांटे ओर पटाखे फोड़े और इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित काफी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज दिल्ली से आपदा खत्म होने जा रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ लड़ाई लड़कर राजनीति में आयी थी, वह ख़ुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है. उन्होंने इसके लिए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार शून्य सीट हासिल की है. तंज करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को बधाई दे डाली. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली भाजपा के सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं.
