शिमला में जेपी नड्डा के भव्य स्वागत से भाजपा को मिला नया राजनीतिक संबल : डॉ. राजीव बिंदल

Shimla,14 December-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के दौरान उमड़ा जनसैलाब हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आने का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं था, बल्कि प्रदेश की जनता के मन की आवाज और वर्तमान कांग्रेस सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष का स्पष्ट प्रदर्शन था।

डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह पहला हिमाचल दौरा था। इस दौरान राजधानी शिमला में जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया, उसने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनभावना लगातार मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कि इससे पहले 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कुशासन, अव्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जो आक्रोश देखने को मिला था, शिमला का कार्यक्रम उसी का विस्तार है। यह स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से निराश है और आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में तथ्यों और आंकड़ों के साथ प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए निरंतर सहयोग कर रही है, जबकि राज्य की कांग्रेस सरकार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में बाधा बन रही है।डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ किन्नौर, स्पीति, आनी और करसोग से पहुंचे कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार जताया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का यह उत्साह भाजपा को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए नई ऊर्जा और मजबूती

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.