बीजेपी प्रत्याशी कंगना की जीत पर बीजेपी ने की प्रेस वार्ता.. बोले जनता ने लगाया सबके मुंह पर ताला

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-चुनावों के दौरान मंडी का गलत तरीके से नाम लेकर हर कोई छोटी कोशी मंडी को बदनाम करने के कोशिश कर रहा था। लेकिन मंडी की जनता ने कंगना रनौत को समर्थन देकर उन सभी लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। यह जुबानी प्रहार पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनावों में मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को मिले प्रचंड बहुमत के बाद मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
मंडी को बदनाम करने वालों को भविष्य में दिया जाएगा करारा जवाब
जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इस सीट को लेकर कई तरह की बातें मीडिया में की जा रही थी। मंडी का अपमान हर कोई, हर कहीं से करने की कोशिशें कर रहा था, लेकिन इस बारे में वे आज ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते हैं। अगर भविष्य में नौबत आई तो वे इस विषय पर अपनी बात जरूर रखेंगे और इस तरह की बातें करने वालों को करारा जवाब भी देंगे।वहीं इस मौके पर जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को मिले बहुमत पर प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। जयराम ने कहा कि हिमाचल की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है और उनकी नीतियों पर मुहर लगाई है। साथ ही मंडी संसदीय सीट पर जनता ने भाजपा को 17 हलकों में से 13 पर बढ़त दिलाई है, जिसके लिए वे मंडी की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।इसके उपरांत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर लोकसभा चुनावों के दौरान हिमाचल में भाजपा को मिले जनसर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर मंडी जिला के भाजपा विधायकों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.